खबर सागर
नैनबाग में छात्र -छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली
समाज में नशे के खिलाफ जन जागरूकता को लेकर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्र-छात्राओं व कालेंज परिवार द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत मुख्य बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।
गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर को लेकर महाविद्यालय से ऐन्दी मार्ग होते हुए मुख्य चौराह तक स्लगोन व नारों के माध्यम से – नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो, “नशा मुक्ता हो भारत देश हमारा का संदेश दिया ।
इस दौरान छात्रो ने स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और सभी से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर इस अवसर पर प्राचार्य डा. मुकेश कुमार,डा.दिनेश चन्द्र, डा. अमिता गुप्ता, डा. ब्रिश, राजमोहन सिंह, भुवन चंद डिमरी,दिनेश पंवार आदि उपस्थित थे।



