खबर सागर
ऐन्दी में मुलाधार बादल फटने खेतों में खड़ी फसल को भारी क्षति
क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम ऐन्दी में बादल फटने से भारी मात्रा में मालबा आने से खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है । जिस पर पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवाजा दिए जाने की मांग कि है।
गत मंगलवार तहसील नैनबाग के अंतर्गत ग्राम ऐन्दी में बादल फटने से पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से असिंचाई खेतों खडी फसल व क्यारियों में खड़ी धान की फसल के साथ – साथ बागवानी के क्षेत्र में सेव के पेड़ों को भारी नुकशान हुआ है। साथ ही कास्तकारों द्वारा खेतों लगाए गए मटर फसल भी बह जाने से आर्थिक नुकशान हुआ है।
जिस पर पीडीत कास्तकार बलदेव सिंह, सरदार सिंह,सुरेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि गत मंगलवार को बादल फटने भयंकर से जंगल से पानी व मलबा आने से खेतों में खड़ी फसल व बागवानी के क्षेत्र में भारी क्षति होने पर जिला प्रशासन से खेतों में खडी फसलों का मुआवाजा दिए जाने की मांत्र कि है।



