
खबर सागर
पर्यटक स्थल कैम्टी के मां भद्रकाली आश्रम सिया एक कथा का आयोजन
समाज में जन जागरूकता लाने को लेकर मां भद्रकाली आश्रम सिया कैम्पटी में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 01 से सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित की जाएगी ।
प्रखंड जौनपुर के अंतर्गत पर्यटक स्थल केंपटी के समीप मां भद्रकाली आश्रम सिया में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर तक स्थानीय जनता व कथा समिति द्वारा किया जा रहा है ।
जिसमे कथावाचक संत
लवदास जी महाराज की मधुर वाणी से सुनने का अवसर प्राप्त व संत दर्शन होगे ।
जिसमें कथा के सफल आयोजन को लेकर समिति व आश्रम द्वारा द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई । और कथा से पूर्व कलश शोभा यात्रा आयोजित कि जायेगी ।
आचार्य कपिल सेमवाल ने बताया की क्षेत्र की खुशहाली के लिए स्थानीय जनता द्वारा सामूहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक आयोजित कि जा रही है।
जिसमें समस्त क्षेत्रवासी कथा प्रेमी भक्तजन वी गुरु – भाई बहन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा के रसपान कर कथा का लाभ उठाने कि अपील की है। ।


