उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

नैनीताल से बरेली जा रहे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अचानक पहुंचे पुलभट्टा थान

खबर सागर

नैनीताल से बरेली जा रहे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार अचानक पहुंचे पुलभट्टा थान

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अपनी सादगी और सहजता के लिए एक बार फिर चर्चा में आ गए। कल देर रात करीब साढ़े 10 बजे नैनीताल से बरेली की ओर जाते समय उनका काफिला अचानक पुलभट्टा थाने के सामने रुक गया। भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने स्वागत किया तभी राज्यपाल महोदय अचानक अपने काफिले के साथ वाहन से उतरकर सीधे थाने के अंदर पहुंच गए।

राज्यपाल को यूं अचानक थाने में आया देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए महामहिम राज्यपाल का ससम्मान स्वागत किया और सम्मान के साथ उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान थाने में राज्यपाल महोदय को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।

आपको बता दें कि झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार अचानक से पुलभत्ता थाने मैं रुक गए जिसके बाद थाने मे हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाने थाने में ही कुर्सी लगवा दी इस सादगी को देखर चर्चा होना लाजमी है। थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस द्वारा मेंटेन की गई व्यवस्थाओं और अनुशासन को देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना की।

राज्यपाल के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजपा नेता सुरेश गंगवार पहुंचे उनके साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी थाने पहुंच गए। महामहिम ने सभी से आत्मीयता से मुलाकात की और सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कुछ देर थाना परिसर में रुकने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार जी का काफिला बरेली की ओर के लिए रवाना हो गया। उनके इस औचक निरीक्षण और सरल स्वभाव की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!