उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

मुख्यमंत्री घोषणा पर सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित पर संयुक्त निरक्षण 

खबर सागर

मुख्यमंत्री घोषणा पर सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित पर संयुक्त निरक्षण 

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, पर्यटकीय सुविधाओं तथा विभिन्न आकृतियों की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थलों का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से सुझाव भी प्राप्त किए।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में पर्यटन विभाग, कार्यदायी संस्था एवं अन्य हितधारकों के साथ सीता सर्किट के विकास को लेकर बैठक की थी।

बैठक में उन्होंने सितोनस्यूं पट्टी के विदाकोटी मंदिर, फलस्वाड़ी सीता माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर एवं देवल गांव स्थित लक्ष्मण मंदिर के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ उक्त स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर परखा जा रहा है।

साथ ही स्थानीय लोगों के सुझावों को भी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप विकास कार्य किए जा सकें।
बाइट-गौरी प्रभात, संयुक्त मजिस्ट्रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!