
खबर सागर
वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह पर पुस्कार वितरण के साथ समापन
वन्य जीव सुरक्षा पखवाड़ का राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी जाखधार एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ाखोरी में बिभिन्न प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ती पत्र वितरित कर समापन हुआ ।
मंसूरी प्रभाग के बद्रीगाड़ रेंज के तहत नैनबाग क्षेत्र ग्राम पंचायत, शैक्षिण संस्थाओं में गोष्ठी व बिभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिसमें निबंध एवं चित्रकला के माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति संवेदनशीलता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया गया।
इसी को लेकर रांइका म्याणी व घोड़ाखोरी में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विजेता छात्र-छात्राओं को वन क्षेत्राधिकारी गोविन्द सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी गोविन्द सिंह ने एक सप्ताह तक चलने वन्य जीव पखवाडे में उल्लेखनीय कार्यो की गतिविधि की जानकारी दी । और इस पखवाडे में आम जनता आदि का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर वन दरोगा अर्जून सिंह कंडारी, जयदेव सिंह, विवेक डोभाल, संपना राणा, आशिष आदि उपास्थित थे ।



