
खबर सागर
टिहरी पुलिस ने 43.570 किलो डोडा अवैध मादक पदार्थों के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार
जनपद टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध एसएसपी टिहरी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
जिसमें घनसाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 43 किलो 570 ग्राम (43.570 किग्रा) अवैध डोडा पोस्त के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार में संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम एवं तहसील नरवाना, जिला जींद, हरियाणा व रघुवीर सिंहपुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर, टोहाना रोड, नरवाना, जिला जींद, हरियाणा।तस्करी में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार को भी पुलिस ने बरामद किया है।
थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा प्रातःकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान घुमेटीधार में वाहन संख्या HR51BG9762 ईको स्पोर्ट्स को रोककर चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 06 प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना घनसाली पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी।
पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल भट्ट,अपर उ0नि0 भास्कर,हे0का0 मनीष कंडारी, का0 अरविंद कुमार, होमगार्ड रोहित कुमार आदि शामिल थे ।



