उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

नहर से कार बरामद युवक लापता सर्च अभियान जारी

खबर सागर

नहर से कार बरामद युवक लापता सर्च अभियान जारी

 

विकासनगर कोतवाली अंतर्गत शक्ति नहर में कार गिरने के हादसे के तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम कार को बरामद कर लिया गया। कार को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस और कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कार में सवार युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग ।पाया है। युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
दरअसल, हादसे के बाद से ही पुलिस और बचाव दल शक्ति नहर में युवक और कार की तलाश में जुटे हुए थे। लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जाने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी,इसके बाद एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया।

गुरुवार देर शाम ढकरानी पावर हाउस के पास चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कार नहर में दिखाई दी। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। हालांकि, कार के अंदर युवक नहीं मिला।
कार में सवार युवक की पहचान रजत पुंडीर यमुना कॉलोनी डकपत्थर निवासी के रूप में हुई।
हादसे के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में नहर के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!