उत्तराखंडमनोरंजनराजनीतिसामाजिक

भेड़ पालकों ने धूमधाम से मनाया लाई त्योहार

खबर सागर

भेड़ पालकों ने धूमधाम से मनाया लाई त्योहार

भाद्रपद मास की पंचमी को मनाया जाने वाला भेड़ पालकों का पारंपरिक लाई त्योहार ऊंचाई वाले बुग्यालों में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।

बड़ी संख्या में भेड़ पालक अपने पशुधन के साथ बुग्यालों में पहुंचे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाया।
बुग्यालों में दिनभर लोकगीतों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें गूंजती रहीं। लाई त्योहार भेड़-बकरियों की ऊन छंटाई की सदियों पुरानी परम्परा से जुड़ा हुआ है।
प्रतिवर्ष भाद्रपद की पंचमी को भेड़ पालक ऊंचाई वाले बुग्यालों में एकत्रित होकर अपनी भेड़-बकरियों की ऊन की छंटाई करते हैं।

इस दौरान पशुधन को सजाने के साथ ही उनकी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना भी की जाती है। त्योहार को लेकर भेड़ पालकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!