
खबर सागर
एसएसपी श्वेता चौबे ने कांवड़ यात्रा क्षेत्र का किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला, वितरित किए रेनकोट व छाते
कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित एवं सफल संचालन के लिए टिहरी पुलिस निरंतर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवाएं दे रही है। लगातार हो रही वर्षा के बीच आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे ने कांवड़ यात्रा क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने भद्रकाली, खाराश्रोत, ब्रह्मानंद तिराहा एवं पीडब्ल्यूडी तिराहा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस बल के समर्पण, धैर्य एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।



