उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

तृतीय चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू

खबर सागर

तृतीय चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू

कालीमठ घाटी के सीमांत क्षेत्र चौरा नामक सिद्धपीठ में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की आगामी 1 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली तृतीय चरण की दिवारा यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
यात्रा को लेकर दिवारा यात्रा समिति तथा क्षेत्रीय श्रद्धालु व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार तृतीय चरण की दिवारा यात्रा के दौरान भगवती चामुण्डा की पवित्र डोली मोक्षधाम बद्रीनाथ सहित विभिन्न सिद्धपीठों, देवस्थलों एवं गांवों का भ्रमण करेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मां चामुण्डा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होंगे। प्रत्येक पड़ाव पर पारंपरिक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि यह दिवारा यात्रा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परम्पराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है ।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां भगवती से सुख, समृद्धि, शांति एवं जगत कल्याण की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!