उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

जहरीले केमिकल से सॉस बना रही फैक्ट्री पर  छापेमारी 

खबर सागर

जहरीले केमिकल से सॉस बना रही फैक्ट्री पर  छापेमारी 

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव के पास आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा जहरीले केमिकल से सॉस बना रही माँ भगवती फूड्स नाम की एक फर्जी फैक्ट्री पर छापेमारी की गई है।

जहां पर जहरीले केमिकल मिलाकर नकली सॉस तैयार कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके से नकली सॉस की 351 बोतल और 800 किलो नकली सॉस बरामद किया गया है। जिसके दो सैंपल लेने के बाद नष्ट कर दिया गया है।

बता दे कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि मतलब पुर गांव के पास अवैध तरीके से सॉस बनाने की एक फैक्ट्री चल रही है। जिसमें जहरीले केमिकल मिलाकर नकली सॉस तैयार किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके से नकली सॉस की 351 बोतले और 800 किलो नकली सॉस बरामद किया गया है। नकली सॉस की बोतल पर किसी तरह की कोई एक्सपायरी डेट, निर्माता का नाम, फूड लाइसेंस संख्या और अन्य चीजे नहीं लिखी गई थी। इतना ही नहीं फैक्ट्री में बेहद ही गंदगी की जगह पर इस नकली सॉस को तैयार कर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था।

जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्टरी पर नोटिस लगा दिया है और किसी भी तरह की खाद्य सामग्री के निर्माण पर भी रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा दो सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेज दिए गए है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के द्वारा फैक्ट्री के स्वामियों पर कानूनी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!