
खबर सागर
12 घंटे के भीतर नाबालिग को सकुशल बरामद
थाना कैम्पटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण एवं पॉक्सो से संबंधित एक संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कैम्टी पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
थाना कैम्पटी में पंजीकृत मु0अ0सं0 29/2026, धारा 137(2), 65(1), 96 बीएनएस एवं 5(ठ)/6 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त दीपेंद्र पुत्र स्व. मोहन सिंह, निवासी ग्राम किमोई, थाना कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष की गिरफ्तारी एवं नाबालिग की बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार तलाश, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा सर्विलांस एवं साइबर तकनीक की सहायता से कार्रवाई करते हुए बाटा घाट तिराहे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की सर्तकता के चलते 12 घंटे के भीतर नाबालिग पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
टीम में उ0नि0 रामनरेश शर्मा,हे0का0 150 ना0पु0 अकबर अली,
रजनी आदि शामिल थे ।



