उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

मरोड़ बनचोरा बढेथी मोटर मार्ग अवरुद्ध 

खबर सागर

मरोड़ बनचोरा बढेथी मोटर मार्ग अवरुद्व 

 

विगत रात्री से हो रही बारिश के चलते मरोड़ बनचोरा बढेथी मोटर मार्ग मरोड व खैराड़ बैड के बीच मार्ग बाधित हो गया है। जिसमें वैकल्पिक व्यवस्था फरोग – खैराड मोटर से सुचारु की गई ।

गुरुवार को मरोड़, बनचोरा -बढेथी मोटर मार्ग मरोड़ से 800 मी की दूरी पर सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाज आई पूर्ण रूप से बाधित हो गई है ।
फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था फफरोग – खैराड़ मोटर मार्ग से की जा रही है । जो की काफी खस्ताहाल और डोजर जोन व कच्चा मार्ग जोखिम भरा है।
जिसमें वाहनों की आवाजाही में वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
वही जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने फफरोग खैराड मोटर काफी खतरा व डोजर होने पर मार्ग की डामरीकरण की मांग की है,जिससे आवागमन सुरक्षित सुचारू व सुगम हो सके ।
सहायक अभियन्ता मनमोहन जोशी ने बताया मरोड़ बनचौरा बाराती मोटर मार्ग भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था फरोग – खैराड मोटर से सुचारु की गई ।
साथ ही जेसीबी से कटिंग कर मुख्य मार्ग को खोलने की प्रकियां गतिमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!