
खबर सागर
क्रिकेट टूनामेंट में ग्राम सभा मोगी रही विजेता
ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं का निखा रखने पर स्व: अनिल पंवार की स्मृति में नैनबाग क्रिकेट क्लब (NCC) द्वारा आयोजित तीन विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पुस्कार वितरण के साथ हुआ। जिसमें ग्राम मौगी सिलवाड टूनामेंट की विजेता रही ।
सरदार सिंह राजकीय इंटर कालेंज नैनबाग के खेल मैदान में आयोजित किक्रेट टूनामेंट में क्षेत्र के कई दजनों ग्राम सभाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
टूनामेंट का फाइनल मैच ग्राम सभा मोगी व ग्राम सभा ढकरोल, सल्टवाड़ के बीच कड़ा मुकाबाल खेल गया । टॉस ढोकरोल ने जीत पहले फिल्डीग का फैसला लिया । और पांच ओवर में 69 रन बनाए ।
जिसके जबाव में मौगी ने चार ओवर तीन बोल में लक्ष्य के साथ 75 रन बनाकर 4 रन से टूनामेंट का खिताब जीता ।
जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुस्कार 61,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडीयों को 2100 रुपये तथा मेन ऑफ द मैच को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया ।
इस मौके पर समिती के अध्यक्ष अजीत रावत,प्रवीण चौहान,अरुण रावत (खली),गुलशन कवि,महेश तोमर,राहुल बिज्लवाण, सूरज मलियाल,विपिन रमोला,सागर तोमर,नीरज थपलियाल, मनीष रावत, आदि उपस्थित रहे ।
फोटो – प्रथम पुस्कार ट्रॉफी के साथ विजेता टीम ।



