उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

देवदार घाटी ग्राम सेन्दूल नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

खबर सागर

देवदार घाटी ग्राम सेन्दूल नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह

ग्राम पंचायत सिन्दूल में नवनिर्मित नाग देवता मंदिर और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 7 जून से 9 जून तक आयोजित किया जाएगा ।
नैनबाग के तहत देवदार घाटी ग्राम पंचायत सेन्दूल में ग्रामीणों द्वारा नागदेवता का नव निर्माण मंदिर की स्थापना कि है। जिसमें नागदेवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तीन दिवसीय पूजा अर्चना 7 जून से शुरु होगी । और 8 जून को रात्री जागरण कार्यकम व 9 जून को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति दर्शन होगे ।
इस समारोह में नागदेवता की देव पालगी व रात्री जागरण में सुप्रिद्व गायिका डा. रेशमा शाह व जागर सम्राट संदीप कुमार व मंच संचालन सुनील सजवाण द्वारा प्रस्तुती दी जायेगी ।

इस कार्यक्रम में श्रद्वा भाव से पहला दिन का भंडारा ग्राम प्रधान प्रताप कोहली व द्वितीय दिवस का भंडरा अतुल कुमार अवर अभियन्ता बिद्युत विभाग व तृतीय भंडारा सुनीता देवी अग्रवाल ग्राम मसरास द्वारा दिया जायेगा ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रितम सिंह पंवार, प्रदेश के काबिना मंत्री खजान दास सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि आदि शिरकत करेगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!