उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग बने बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी

खबर सागर

 

उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग बने बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी

मोहन थपलियाल –                       उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेशो के क्रम में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली श्री सोहन सिंह रांगण (PCS) को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) का मुख्य कार्याधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सोहन सिंह रांगण ने अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान कर्णप्रयाग में उत्कृष्ट कार्यशैली, जनहितकारी निर्णयों एवं प्रभावी प्रबंधन से अपनी अलग पहचान बनाई है। आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विकास कार्यों के कुशल क्रियान्वयन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

अब बद्री-केदार धाम जैसी आस्था के केंद्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं श्रद्धालु-हितैषी व्यवस्था की अपेक्षा की जा रही है।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यह नियुक्ति विशेष महत्व रखती है। श्री रांगण के नेतृत्व में मंदिर समिति द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमजन ने उनकी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में बद्री-केदार धाम की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

जिस पर जौनपुर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर के साथ जौनपुर का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!