उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम के तहत 133 वें”मन की बात

खबर सागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम के तहत 133 वें”मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक विचार साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका का सशक्त आह्वान किया।

इसी क्रम में रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 48, बूथ संख्या 117 स्थित अपर बद्रीश कॉलोनी, देहरादून में “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम में श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी मा. सांसद टिहरी गढवाल,स्थानीय पार्षद श्रीमती कमली भट्ट, भाजपा की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सुनीता बौड़ाई, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विनोद खंडूरी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सम्मानित मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी तकनीक से निर्मित फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकलिटी हासिल करना देश की परमाणु ऊर्जा यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

साथ ही पवन ऊर्जा के क्षेत्र में 56 गीगावाट से अधिक की क्षमता प्राप्त कर भारत ने अपनी ऊर्जा शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में भारतीय संगीत वाद्यों के बढ़ते समावेश का जिक्र करते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर मिल रही पहचान पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए अपने-अपने स्तर पर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!