
खबर सागर
सुमन क्यारी नैनबाग में पेट्रोल डीजल न मिलने से लोग परेशान
दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग सुमनक्यारी नैनबाग में पेट्रोल डीजल न मिलने से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। जिससे सबसे जादा दिक्कते बीमार लोगों को उठाने पर जनता में भारी आक्रोश है।
सुमन क्यारी नैनबाग में हिन्दूस्तान (एचपी ) पेट्रोल पप्प पर विगत चार दिनों से डिजल व दो दिन से पेट्रोल नही मिल रहा है। जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वही लीज में संचालिक पेट्रोल पप्प संचालक की घोर लापरवाही व सभी मानकों को ताक पर रखकर ब्लैक में पेट्रोल के बड़े – बड़े कैन बेच दिए है। जिस पर अमरजेन्सी में पेट्रोल न मिलने से आम जनता को भारी रोष है।
दूर दराज क्षेत्र, गांव से बीमार व आवश्यक लोगों को एक लीटर भी पेट्रोल अमरजेन्सी में नही मिलने से आम मुसाफिरों ने रोष है।
जब कि नैनबाग से पेट्रोल की दूरी लगभग 43 से 58 किमी विकास नगर व मंसूरी पड़ती है।
अमरजेन्सी में बनचोरा उत्तरकाशी से अपने निजी वाहन बीमार महिला को उमरजेन्सी एक भी लीटर पेट्रोल न मिलने से भारी परेशानी यां उठानी पड़ी ।



