उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड के (9) बच्चें जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

खबर सागर

सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड के (9) बच्चें जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन

मोहन थपलियाल — शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड नौ (9) छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल के लिए हुआ। जिस पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।

गत मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित के बाद जारी हुआ है। जिसमें जौनपुर मुख्यालय थत्यूड हर वर्ष की भांती इस बार भी सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड के 9 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश बडोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय का प्रभार संभालने के बाद अभी तक 50 अधिक भैया बहीनों का चयन के साथ तीन चार भैया बहीनें प्रतिक्षा की रूची में है।

जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में ऋषभ महर पुत्र बलदेव महर, अनिरुद्ध पुत्र अनिल महर, गणेश पवार पुत्र जगमोहन पवार, तनिश पुत्र हंसराम पवार, कृष्णा पुत्र शीशपाल , अनूप पुत्र जयवीर पुंडीर, रितिका पुत्री भरत सिंह पवार, ऋषिका पुत्री चैन सिंह रौंछेला व अभिषेक कंडवाल पुत्र शीशपाल सिंह कंडवाल का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल लिए हुआ है।

इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक रघुवीर सजवाण,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगत असवाल, आचार्य गोतम नेगी, कमलेश उनियाल, सोहनलाल चमोली,प्रदीप भंडारी, पूजा परमार, संध्या नौटियाल,संगीता पवार आदि ने सभी छात्र छात्रोंओ को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!