उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिकस्पोर्ट्स

राष्ट्रीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड को मिले 11 पुरस्कार

खबर सागर

राष्ट्रीय शास्त्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड को मिले 11 पुरस्कार

63वीं अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में उत्तराखंड ने 13 पुरस्कार जीते। काञ्चीपुरम् , तमिलनाडु में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर ने किया।

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में राज्यस्तरीय स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, इनमें विजेता छात्र राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभाग करने गये थे। कांचीपुरम् में इन स्पर्धाओं का आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से 11 से 13 मार्च तक किया गया।
इनमें मयंक तिवारी को साहित्यशलाका में तृतीय पुरस्कार (15,000 नगद), शुभांगिनी आर्या को सांख्ययोगभाषण में तृतीय पुरस्कार (5000),ऋतेश पाडेय को अक्षरश्लोक में तृतीय पुरस्कार ( 5000) मिला। सक्षम आर्य को अमरकोश कण्ठपाठ में प्रथम पुरस्कार, आरव आर्य को अष्टाध्यायी कण्ठपाठ में प्रथम पुरस्कार मिला।
वरेण्या त्यागी को उपनिषद कण्ठपाठ में,निशा नेगी को काव्यकण्ठपाठ में
खुशी पूर्वे को दर्शनकण्ठपाठ में ,श्रेया आर्या को धातुरूपकण्ठपाठ, जाह्नवी को रामायणकण्ठपाठ और सुयशमिश्र को सुभाषितकण्ठपाठ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पहली बार हुआ कि कंठपाठ प्रतियोगिताओं में जिन छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन सभी को प्रथम पुरस्कार 12000 नगद धनराशि के साथ दिया गया। इन प्रतिभागियों के साथ मार्गदर्शक की भूमिका में डॉ जनार्दन सुवेदी रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी तथा श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने सभी विजेताओं छात्रों को उत्तराखंड तथा संस्कृत का गौरव बढ़ाने वाले इस कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!