
खबर सागर
टिहरी गढ़वाल साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में विश्व का सुप्रसिद्ध नया केंन्द्र बन रहा – सीएम
मुख्यमंत्री ने टिहरी को दी 318 करोड़ की विकास सौगात
लेक फेस्टिवल में दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलग-अलग अंदाज
पर्यटन व खेल के क्षेत्र में अब विश्व की सुप्रसिद्ध टिहरी झील महोत्सव (टिहरी लेक फेस्टिवल ) का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत किया गया । इस दौरान सीएम धाम के साथ टिहरी फेस्टिवल का प्रमोशन पर बोटिंग पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह आदि मौजूद रहे।
टिहरी को मिले पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान –
मुख्यमंत्री द्वारा जनता को यह संदेश दिया गया कि टिहरी गढ़वाल अब साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ एक नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी झील की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां साहसिक खेलों, जल क्रीड़ाओं और पर्यटन गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का शिलान्यास –
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री ने कोटी–डोबरा पर्यटन मार्ग का रिमोट के माध्यम से वर्चुअल शिलान्यास किया। यह महत्वपूर्ण मार्ग एशियन डेवलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से निर्मित किया जाएगा, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 318 करोड़ रुपये है। लगभग 15 किलोमीटर लंबा यह मार्ग क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आवागमन सुविधा को भी सुगम बनाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



