उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नकॉर्ड बैठक सम्पन्न, नशा रोकथाम पर जोर

खबर सागर

डीएम नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नकॉर्ड बैठक सम्पन्न, नशा रोकथाम पर जोर

 

-शैक्षिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू दुकानों पर रोक सुनिश्चित करने के आदेश

जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नकॉर्ड (NCORD) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि ड्रग टेस्टिंग किट के सैंपल मंगाए गए हैं, जिनके माध्यम से स्कूलों एवं कॉलेजों में रैंडम टेस्टिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग ने बताया कि नशा उन्मूलन हेतु निरंतर वर्कशॉप, क्विज प्रतियोगिता एवं शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में जेल प्रशासन द्वारा मानस पोस्टर के प्रचार-प्रसार एवं बंदियों की काउंसलिंग किए जाने की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति ने आठ विद्यालयों में लगाए गए जागरूकता कैंपों की जानकारी दी। वन विभाग ने बताया कि नियमित निरीक्षण कर पोस्त, अफीम एवं भांग की अवैध खेती को नष्ट किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूलों के आसपास किसी भी प्रकार की भांग की खेती को तत्काल नष्ट किया जाए। साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की दुकानें न हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मानस हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ड्रग इंस्पेक्टर को पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर बनाकर मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एएसपी दीपक सिंह, पीजी कॉलेज से डॉ जयेन्द्र सजवान, जेल प्रशासन से दीपाली, स्वास्थ से डॉ रीना, डॉ बृजेश, बाल कल्याण से रश्मि, समाज कल्याण से मयंक, जिला सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी, पंचायती राज से रविन्द्र आदि उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!