खबर सागर
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली में 12 से 16 फरवरी तक होगी आयोजित
विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली में आगामी 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘विंटर कार्निवल’ और ‘नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
इस वर्ष पहली बार खेलों का आयोजन दो अलग-अलग स्थलों पर होगा; जहां टावर नंबर 8 तक स्की माउंटट्रेनिंग व स्नोबोर्ड इवेंट होंगे।
वहीं टावर नंबर 10 पर अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सेना (ITBP, CRPF) सहित कुल 17 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
फेडरेशन ने इस बार विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों के साथ मेडल व प्रमाण पत्र की घोषणा की है।



