खबर सागर
हरिद्वार हरकी पैड़ी पर हिंदू सम्मेलन, कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित की मांग
कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग के बीच धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में साधु-संतों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में हिंदू समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।
बताते चले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार की पावन हर की पैड़ी पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां वक्ताओं ने हिंदू समाज के संरक्षण, सांस्कृतिक पहचान और हिंदू हितों को लेकर जनजागरूकता का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने की अपील की। वहीं श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कुंभ मेला क्षेत्र को गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की अपनी मांग को दोहराया और इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया।



