उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी ने कोतवाली नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

खबर सागर

 

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी ने कोतवाली नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा कोतवाली नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा थाना परिसर के मालखाना, शस्त्रागार, अभिलेख/रजिस्टर, सीसीटीएनएस प्रणाली, मैस व्यवस्था तथा थाना परिसर की स्वच्छता का गहन एवं क्रमबद्ध परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय सीसीटीएनएस के अंतर्गत विभिन्न पोर्टलों को एसएचओ डैशबोर्ड के माध्यम से जांचते हुए डाटा की अद्यतन स्थिति, प्रविष्टियों की शुद्धता एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन का मूल्यांकन किया गया। साथ ही हिस्ट्रीशीटर एवं मफरूर रजिस्टर का अवलोकन कर अपराध नियंत्रण एवं निगरानी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रों की सुरक्षित हैंडलिंग, रख-रखाव एवं उपयोग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई तथा कर्मियों को मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त क्राइम किट बॉक्स की उपलब्धता, रख-रखाव एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन में उसके प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा की गई और विवेचनाओं में फॉरेंसिक दृष्टिकोण को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा उप निरीक्षक/विवेचकों को वर्ष 2025 तक की समस्त लंबित विवेचनाओं एवं जांच प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोतवाली नई टिहरी की समग्र कार्यप्रणाली, अनुशासन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग तथा स्वच्छता व्यवस्था की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और पेशेवर मानकों के साथ कार्य करते रहने हेतु पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!