उत्तराखंडक्राइमसामाजिक

सोमेश्वर के बैगनिया में जंगल की आग में पिकअप जलकर हुआ राख

खबर सागर

सोमेश्वर के बैगनिया में जंगल की आग में पिकअप जलकर हुआ राख

 

सोमेश्वर तहसील से सटे ग्राम बैंगनिया में बीती रात्रि जंगल की आग सड़क किनारे तक पहुंच गई। सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में भी आग लगने जलकर राख हो गया है ।

सड़क पर खडा पिकअप वाहन में कनफेक्शनरी का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में वाहन मालिक भूवेश पांडे को लगभग ₹3 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
रात्रि में ही अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड वाहन, कोतवाली पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पिकअप और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया था।
घटनास्थल तहसील कार्यालय तथा आपदा कंट्रोल रूम सोमेश्वर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। जब तक लोगों को पता चला पिकअप चारों तरफ से आग की लपटों में घिर गया था।
आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वाहन को नहीं बचा पाए। भूवेश पांडे ने शासन प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है वह पिकअप वाहन से क्षेत्र में कनफेक्शनरी का सामान बेचते हैं। अब उनका रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
इधर वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने फोन पर बताया है कि दावाग्नि से वाहन जलने पर विभाग से मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। प्रभावित व्यक्ति आपदा मद अथवा सरकार से आर्थिक सहायता की मांग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!