
खबर सागर
ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
संगठन को मजबूत करने को लेकर सकलाना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूत, एस आईआर व आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा कि गई । जौनपुर के तहत सकलाना मं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिसमें संगठनात्मक मजबूती, मतदाता-केंद्रित रणनीति तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में SiR पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और संगठन के विस्तार के तहत बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन के गठन पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में नव-नियुक्त ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पँवार का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन को नई ऊर्जा देने की अपेक्षा जताई।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश उनियाल ने कांग्रेस शासनकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र विकास से पिछड़ता जा रहा है।
वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह मल्ल ने संगठन को एकजुट होकर मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाने का आह्वान किया।
बैठक में जौनपुर के ज्येष्ठ उप-प्रमुख जयकृष्ण उनियाल ने रायपुर–कद्दूखाल मोटर मार्ग में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीता देवी मनवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आशा रावत, ब्लॉक कांग्रेस थत्यूड़ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,दीपचंद सिंह सजवाण सहित दयाल सिंह नेगी, भवान सिंह पंवार, आनंद सिंह कोठारी, विक्रम सिंह पंवार, हर्षमणि सकलानी, दीपक उनियाल, दिनेश कोली, मनजीत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह नेगी, नवीन उनियाल, विनोद पंवार, विपिन राणा व लक्ष्मी प्रसाद उनियाल ने किया।
फोटो – ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता ।



