उत्तराखंडपर्यटनराजनीतिसामाजिक

नागथात पर्यटक एवं विकास समिति के अध्यक्ष बने गोतम उनियाल

खबर सागर

 

नागथात पर्यटक एवं विकास समिति के अध्यक्ष बने गोतम उनियाल

 

– क्षेत्र के चहुमुखी विकास, पौराणिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार सृजन को लेकर बिरोड़ में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समिती की नवीन कार्यकारणी के गठन पर गौतम उनियाल को अध्यक्ष चुना गया ।

नैनबाग के तहत पट्टी लालूर के ग्राम पंचायत बिरोड़ के माहाशू देवता के प्रांगन में नागथात पर्यटक एवं विकास समिति की बैठक आयोजित कि गई ।

बैठक में धार्मिक व पर्यटक स्थल नागथात के सर्वांगिण विकास व बाहर से आने वाले पर्यटक व श्रद्वालुओं को उचित सुविधा आदि पर चर्चा कि गई । तथा नवीन कार्यकारणी के गठन लेकर विचार विर्मश किया गया ।
बैठक में उपाध्यक्ष मुकेश गौड़,कोषाध्यक्ष अमित नौटियाल, सचिव महेश बलोनी,उप सचिव सुनील डोभाल महामंत्री पंकज गौड़,सदस्य केशव उनियाल, राहुलबडोनी, विपेन्द्र संरक्षक दिनेश डोभाल, सुशील डोभाल, मुन्ना गौड़, संजीव नौटियाल, प्रवीण नौटियाल व मिडिया प्रभारी सुमित नौटियाल को सर्व सहमती से चुने गए ।

नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम उनियाल ने कहा की समिति का मुख्य उदेश्य हमारे कुल देवता भगवान नागराज की पावन स्थली नागथात को एक भव्य पौराणिक सिद्धपीठ के रूप मे प्रतिष्ठित करना है।
और आदिकाल से चली आ रही परंपराओं, मेलो और पूजा पद्धतियों का संरक्षण करना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए इको टूरिज्म, होमस्टे योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजनाओं से क्षेत्र के युवाओं को लाभान्वित करना है ।

इस मौके पर बैठक मे श्री सोहनलाल डोभाल, जनार्दन नौटियाल, वीरेंद्र गौड़, नरेश बडोनी,श्याम लाल बलोनी, शांति नौटियाल, सुशील डोभाल, राजेंद्र उनियाल, दिनेश डोभाल, सतीश उनियाल, मोहनलाल नौटियाल आदि उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!