उत्तराखंडपर्यटनमनोरंजनसामाजिक

भगवती मां चामुण्डा दिवारा यात्रा हर्ष उल्लास के साथ  समापन

खबर सागर

 

भगवती मां चामुण्डा दिवारा यात्रा हर्ष उल्लास के साथ  समापन

 

भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के जाल मल्ला भण्डार गृह पहुंचने पर सैकड़ो श्रद्धालुओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । भगवती चामुण्डा की डोली के भण्डार गृह विराजमान होने के बाद दूसरे चरण की दिवारा यात्रा का समापन हो गया है ।

विगत 16 दिसम्बर से शुरू भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा ने केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलो व गांवो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा मकर संक्रान्ति पर्व पर हरिद्वार मे तीर्थ स्नान व तीर्थ दर्शन से लौटने के बाद दूसरे चरण की दिवारा का समापन हो गया है । आगामी सावन मास मे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तीसरे चरण की दिवारा यात्रा के तहत मोक्ष धाम भूवैकुण्ड बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!