
खबर सागर
शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 28 हजार के पार पंहुचा
शिव – पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण तीर्थ मे शीतकालीन यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है तथा तीर्थ यात्रियो मे भारी उत्साह देखा जा रहा है ।
शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण तीर्थ मे शीतकालीन तीर्थ यात्रियो का आकंडा 28 हजार के पार पहुंच गया है
तथा आगामी मकर संक्रान्ति पर्व पर तीर्थ यात्रियो की संख्या मे भारी इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन अवधि मे 13 हजार 628 पुरूष , 11 हजार 923 महिलाये तथा 2548 नौनिहालो सहित 28 हजार 99 तीर्थ यात्री त्रियुगीनारायण तीर्थ मे पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके है ।



