उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

नैनबाग में आयोजित महापंचायत शादी विवाह में शराब परोसने पर प्रतिबंध की पहल 

खबर सागर

नैनबाग में आयोजित महापंचायत शादी विवाह में शराब परोसने पर प्रतिबंध की पहल 

मोहन थपलियाल –

समाज में बढ़ रही कुरीतियों व शादी विवाह में बढ़ते रिति रिवाज को कम करने पर नैनबाग में एक महापंचायत आयोजित हुई । जिसमें आगामी 10 जनवरी को अंतिम बैठक में निर्यण लिया जायेगा ।
रविवार को लोक निर्माण विभाग नैनबाग में जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत व नैनबाग कीड़ा समिती के अध्यक्ष डा. बिरेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्ष ता में 11 गांव सिलवाड की एक महापंचायत का आयोजन हुआ ।

oplus_2048

महापंचायत में सभी ने अपने अपने सुझाव रखें हुए । सर्व सहमती से चार बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर आम सहमती बनने पर एक साझा प्रस्ताव लेकर आगामी 10 जनवरी को महापंचायत को प्रस्तुत करेगी । जिसमे सर्व सहमती पर सभी के प्रस्ताव आने के बाद लिया जायेगा ।
इस तरह की मुहिम जौनपुर क्षेत्र में लगातार ग्राम पंचायत व क्षेत्र में बैठक आयोजित कर शादी विवाह व अन्य तेजी से अनावश्यक खर्च व बढ़ते रस्म रिवाज पर समाप्त करने की पहल का दौर चल रहा है।

वक्ताओं का कहना है कि पौराणीक संस्कृति व रस्म रिवाज का समाप्त कर हम पाश्च्यात संस्कृति की ओर जाने से शादी विवाह अधिक खर्च का बोझ, शराब व बीयर की नदीयां,अन्य खर्चो से कर्ज तले दब रहे है। साथ अपनी मूल संस्कृति को भूलते जा रहे है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, कनिष्ठ प्रमुख मंजू पंवार, मनीषा प्रधान,राखी प्रधान,बनीता प्रधान, हरदेव प्रधान, सुरेश कैन्तुर, बचन सिंह रावत,बिक्रम सिंह कैन्तुरा, चैन सिंह, मोहन लाल,धीरेन्द्र पंवार, प्यारे लाल सेमवाल,शूरवीर सिंह, गम्भीर सिंह रावत, सरदार सिंह, सोहन लाल बहुगुणा, मोहन लाल निराला, महेश तोमर, राहुल पंवार,शेखर मनवीर,अर्जून सिंह,अनूप पंवार,आदि नारी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!