
खबर सागर
न्यायं पंचायत श्रीकोट में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का समापन
– ग्राम पंचायतों के सर्वांगिण विकास, पंचायती राज एक्ट व सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी को ग्राम प्रधानों व सदस्यों का पांच दिवसीय कार्यशाला श्रीकोट में समापन हुई ।
मंगलवार को न्यायं पंचायत श्रीकोट में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुई । जिसमें बद्री केदार संस्था के मास्टर ट्रेन राजेंद्र बिष्ट व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियो को पंचायती राज एक्ट के बारे में विस्तारपूर्व जानकारी,सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं में मनरेगा, जोब कार्ड, गौराधन, पशु पालन, सहका रियता, कन्या धन आदि विषय की बिभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई ।
इस मौके पर ग्राम प्रधान बलवीर सिंह राणा, सुभाष रतूड़ी, दीपेंद्र बिष्ट, अमित राणा,प्रिंयका राणा,अमित सकलानी, रंजीता रावत,आदि उपस्थित थे ।



