उत्तराखंडसामाजिकस्वास्थ्य

स्वास्थ्य शिविर में 82 लोगों ने जांच कर निः शुल्क दवाईयों का वितरण

खबर सागर

स्वास्थ्य शिविर में 82 लोगों ने जांच कर निः शुल्क दवाईयों का वितरण

मोहन थपलियाल – टिहरी गढवाल

ग्रामीण क्षेत्र में आम जनता को स्वस्थ सुविधा का का लाभ पहुंचाने पर जौनपुर विकासखंड के मुख्यालय के रामलीला मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 82 पंजिकरण कर स्वास्थ लाभ उठाया ।
रविवार को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित जावा सिद्धार्थ अस्पताल के सौजन्य से
थत्यूड़ के राम लीला मैदान में
थत्यूड़ की ग्राम प्रधान श्रीमती मेनका सजवाण की अध्यक्षा में आयोजित स्वास्थ शिविर में विभिन्न रोगों का विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच कर निः शुल्क परार्मस व दवाई वितरण कि गई ।

शिविर में जनरल व क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डा. कुमार प्रशांत, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अमर, जनरल सर्जन डा. विपिन तिवारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सनी देवा और जनरल व लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. अर्चना चौधरी द्वारा 82 लोगों का परीक्षण कर दवाई दी गई ।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुनीष भारद्वाज ने बताया कि शिविर में कुल बिभिन्न लोगों के 82 लोगों की विशेषज्ञ द्वारा जांच कर नि: शुल्क दवाईयों प्रदान की गई ।

शिविर मे धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पवार थत्यूड़ की प्रधान मेनका सजवाण ने देहरादून जावा सिद्धार्थ अस्पताल द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य पर सभी डाक्टरों व स्टाफ का दूरवर्ती क्षेत्र में गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधा पंहुचने पर अभार जताया व धन्यबाद किया है।

इस मौके पर इस मौके पर धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पवार,प्रधान सरस्वती देवी,
जिला भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा दीपक सजवाण, मनवीर नेगी, प्रधान,अस्पालत देहरादून से अजीत जोशी,अर्जुन मेहरा आदि उपस्थित थे ।

फोटो – थत्यूड़ स्वास्थ्य शिविर में जांच करते डाक्टर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!