उत्तराखंडमनोरंजनसामाजिक

आपदा प्रबंधन द्वारा 50 युवा आपदा मित्रों ने प्राप्त क्या प्रशिक्षण

खबर सागर

आपदा प्रबंधन द्वारा 50 युवा आपदा मित्रों ने प्राप्त क्या प्रशिक्षण

गांव क्षेत्र में आपदा के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने पर भारत सरकार द्वारा युवा आपदा मित्र योजना के तहत आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण ओल्ड बुचडी, गढीकैंट, देहरादून में संपन हुआ है।जिसमें 50 युवा आपदा मित्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

उतराखण आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, जिलाधिकारी देहरादून तथा अपर जिलाधिकारी (वितरण एवं राजस्व) महोदय, देहरादून
के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आयोजित
युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढीकैंट, देहरादून में संचालित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं ।

प्रशिक्षण के दौरान – आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत ढांचा ।
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व त्वरित बाढ़ से निपटने की तकनीक,
प्राथमिक उपचार (First Aid), घायल प्रबंधन एवं CPR,
खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण ।
जंगल की आग व शहरी आग प्रबंधन । संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र, भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ आदि पर जानकारियां प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेन राजू शाही, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून, सुशील सिंह कैन्तुरा व किशन राजगुरु मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र द्वारा किया गया।
प्रशिक्षित 50 युवा आपदा मित्र ने प्रतिभा किया ।

इस मौके पर एन.सी.सी की ओर से कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान श्री कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!