
खबर सागर
दम घुटने से दो सगें भाई सहित तीन श्रमिकों की मौत
जनपद देहरादून के तहत त्यूणी क्षेत्र के भूठ गांव में को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक कमरे में दम घुटने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई ।
दम घुटने वालों दो डिरनाड़ गांव के एक ही परिवार से सगे भाई थे। और तीसरा पटियूड गांव का निवासी था। और तीनों राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे।
बताया जा रहा है ये तीनों जूनियर हाईस्कूल भूठ गांव के भवन में ठहरे हुए थे, जो कि बन्द विद्यालय था।
रात को गैस रिसाव के कारण दम घुटने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
तीनों की उम्र 20 से तीस वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेजने के बाद मामले जांच शुरू कर दी है।



