
खबर सागर
क्षेत्र के प्रभावितों का 19 वें दिन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी
लखवाड़ बाँध परियोजना से प्रभावित कास्तकारों व युवा बेरोजगारों का संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में लोहारी कुणा में लगातार 19 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा ।
मंगवार तहसील नैनबाग के तहत क्षेत्र के 32 गांव क्षेत्र के प्रभावित कास्तकार की 22 सूत्री मांगों को लेकर लगातार आज भी 19 वें दिन डैम साईड में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मांग पूरी होने की मांग करते रहे है।
धरना स्थल पर बैठे प्रभावित कास्तकारों की मांग है कि जब तक हमारी समस्याओं का सामाधान नही हो जाता तब तक धरना आन्दोलन जारी रहेगा। I
इस मौके पर दिग्विजय सिंह,शुखपाल तोमर संदीप तोमर,सरदार खत्री प्रदीप रावत, सुरेश रावत,सुरेंद्र सजवाण, नरेश चौहान अधिवक्ता दीपक रावत , प्रदीप भंडारी, संदीप रावत यशपाल चौहान , स्वराज तोमर बलबीर ,अंकित पंवार, धीरज रावत, प्रीतम रावत, कमल रावत, संजीत रावत, अजबीर रावत कौशल्या चौहान सरिता देवी, प्रमिला देवी ,शांति देवी, मीणा देवी, आदि उपस्थित रहे।



