खबर सागर
राज्य स्तरीय बालिका कब्बडी में हरिद्वार ने बाजी मारी
पिछड़ी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास के तत्वाधान में
37 वाँ नैनबाग शरदोत्सव सरदार सिंह राजकीय इंटर नैनबाग के खेल मैदान में दुसरे दिन खेल प्रतियोगिता जारी रही । जिसमें राज्य स्तरीय बालिका कब्बड़ी में जिला हरिद्वार 23 अंक से बाजी मारी ।

बुधवार को दुसरे की खेल प्रतियोगित में राज्य स्तरीय बालिका कब्बड़ी का फाईनल मैच हरिद्वार व देहरादून के बीच कड़ा मुकाबला हुआ । जिसमें हरिद्वार ने 55 और ने 32अंक के साथ हरिद्वार 23 अंक से विजय रही।
वही बालक में हरिद्वार,टिहरी, नैनिताल देहरादून, पौड़ी, चमोली व उधम सिंह नगर सेमी क्वार्टर फाइनल में अपने मैच जीते ।

हरिद्वार टीम में पांच नवम्बर की खिलाडी भूमिका ने कब्बड़ी इंटरनेशनल में बैरियन में गोल्ड मेडल जीतने पर समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र व अन्य कालाकारों रंगारंग संस्कृतिक की झलक दी ।
शरदोत्सव समारोह में बहुउद्देशीय विकास प्रदर्शनी में कृषि विभाग,उद्यान विभाग, स्वास्थ विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन, बाल विकास, आंगनबाडी, राष्ट्रीय आजिविका मिशन, जिला सहकारी बैक आदि विभागों द्वारा स्टाल प्रदर्शनी में कास्तकारों द्वारा क्रय कर जानकारी के साथ लाभ मिला । कास्तकारो ने साथ ही सीएलएल न्याय पंचायत म्याणी व कृषि विभाग आदि से हजारों का उत्पादक बेचा गया ।
समिति के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत,जिपं राम दयाल शाह, जय कृष्ण उनियाल जेष्ट प्रमुख, कुंवर सिंह चौहान पूर्व जिपं, दर्शन लाल नौटियाल,प्रदीप कवि सचिव ,कुंवर सिंह भंडारी,अर्जून सिंह, गम्भीर सिंह,नरेन्द्र तोमर, मनीषा चौहान प्रधान,बिक्रम चौहान, मंजू पंवार क्षेपं सदस्य, राखी देवी,दिनेश कैंतुरा,देशपाल पंवार,राजेश सजवाण, रणवीर सिंह, सुन्दर सिंह चौहान, वीरम सिंह तहसील,राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी,स्वराज पावतआदि उपस्थित थे । कार्यकम का संचालन दर्शन लाल नौटियाल ने किया ।



