उत्तराखंडपर्यटनसामाजिक

मसूरी में माल रोड पर अब नहीं लगेगी पटरी- मीरा सकलानी

खबर सागर

मसूरी में माल रोड पर अब नहीं लगेगी पटरी- मीरा सकलानी

मसूरी का वर्षों पुराना सपना टाउन हॉल भी जनता को समर्पित किया गया। भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी को नगर के 35 सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि वर्षों से टाउन हॉल जनता को हस्तांतरित करने की मांग हो रही थी, लेकिन एमडीडीए और पालिका के बीच तालमेल न होने पर अब पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी व काबिना मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से यह ऐतिहासिक कार्य सम्भव हो पाया है।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने इस मौके पर मसूरी की जनता का आभार व्यक्त किसा और एक बड़ा ऐलान किया कि शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक माल रोड पर अब किसी भी तरह की पटरी (स्ट्रीट वेंडिंग) नहीं लगाई जाएगी। माल रोड पर अब अतिक्रमण नहीं बर्दाश्त होगा ।
मीरा सकलानी मीरा सकलानी ने साफ शब्दों में कहा कि माल रोड मसूरी की पहचान है, और उसकी गरिमा किसी भी कीमत पर नहीं गिरने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि माल रोड मसूरी का दिल है। यह सिर्फ पर्यटकों के लिए नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। यहां पर किसी भी प्रकार की पटरी नहीं लगेगी। जिन व्यापारियों को जगह की आवश्यकता है, उन्हें वैकल्पिक स्थानों पर एडजस्ट किया जाएगा।
उन्होने कहा कि दीपावली के त्योहारी सीजन को लेकर एक सप्ताह के लिये मालरोड पर पटरी को लगाने दिया जायेगा। उसके बाद मलरोड से पटरी पूर्ण रूप् से मालरोड पर पटरी नही लगाने दी जायेगी।
मीरा सकलानी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव में आने वाली नहीं हैं और नगर पालिका में पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित सर्वाेपरि रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!