
खबर सागर
भाजपा ने कांग्रेस पार्टी का किया पुतला दहन
भराणीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों द्वरा व्यधान डालने का आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा सत्र की गरिमा को तार-तार किया, सदन में तोड़फोड़ कर लोकतंत्र की हत्या की।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्र को बाधित कर जनहित की अनदेखी की है।