गुमखाल के पास कार हुई खाई में SDRF ने 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू

गुमखाल के पास कार हुई खाई में SDRF ने 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू
खबर सागर
कार दुर्धनाग्रस्त की सूचना पुलिस चौकी सतपुली द्वारा SDRF टीम गुमखाल से सतपुली की ओर लगभग 01 किमी आगे पंहुची | जहां एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।
टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कार में सवार 03 लोगों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तथा प्राथमिक उपचार के उपरांत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
वैगन आर कार r (DL 3C BU 3488) में सवार 03 लोग दिल्ली से पौड़ी एक शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे जिस दौरान गुमखाल से आगे एक बैंड पर कार अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।
घायलों में – विनोद शर्मा पुत्र श्री शांति लाल, निवासी- रामपानी, जिला- गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।
दीवान सिंह रावत पुत्र श्री पतम सिंह, निवासी- तरला एडा, पौड़ी।
अवतार सिंह रावत पुत्र श्री कृपाल सिंह, निवासी- पौड़ी रहे ।
टीम SDRF में HC महावीर सिंह, CT मुकेश रावत,CT रमेश रावत शामिल थे ।



