
खबर सागर
मसूरी में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने गोष्ठी
पहाडों की रानी मसूरी भाजपा मंडल ने नगर पालिका सभागार में देश में लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य मदन मोहन शर्मा ने आपातकाल को काला दिवस करार देते लोकतंत्र पर पड़े दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
आयोजित गोष्टी में शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल ने भारतीय लोकतंत्र को झकझोर कर रख दिया था। उस समय संविधान के मूल अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था और लाखों लोगों को बिना किसी कारण के जेलों में बंद किया गया।
गोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के बुद्धिजीवियों ने भी भाग लिया। सभी ने एकमत होकर आपातकाल को भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय बताया और इसके विरोध में खड़े हुए लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सतर्क रहने का संदेश दिया।



