
खबर सागर
खबर सागर राष्ट्रीय मार्ग के झरने के पास सड़क पर बना तालब यात्रियों के लि बना मुसीबत
चार धाम यात्रा के चलते दिल्ली हरबर्टपुर यमुनोत्री राष्ट्रीय यात्रा मार्ग के झरने के समीप सड़क पर बना तालाब यात्रियों के लिए मुसीबत का पहाड बना हुआ है ।जिसमें यात्री के वाहन दहशत के साथ तालाब को पार करने में भारी कठिनाइयों का सामाना करना पड रहा है।
एनएच विभग की घोर लापरवाही के चलते दिल्ली हर्पटपुर यमुनोत्री राष्ट्रीय यात्रा मार्ग पर बारिश होने पर झरने के समीप सड़क पर आए दिन 100 मीटर से अधिक लम्बा तालाब यात्रीयों सहित स्थानी वाहनों को किसी खतरे से कम नही है।
जब की टू व्हीलर व छोटे वाहन कार तालाब में डूबने की कगार के साथ मुश्किल से तालाब को पार करने को विवश है। टू व्हीलर की अगर बात करें तो तालाब में गिरने से चोटिल भी होने के साथ तालाब में लबालब हो रहे हैं ।
लेकिन विभाग की घोर उदासीनता के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
जिसमें चार धाम आने वाले यात्री इस तालब पर आवाजाही में वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
जब स्थानीय मोहन लाल निराला, सूरत सिंह कैन्तुरा, आन्दन सिह आदि का कहना है विभाग व ठेकेदार द्वारा हाल में सुरक्षा दीवार का कार्य के दौरान अवगत करने के बाद भी विभाग किसी अनहोनी की प्रतिक्षा में है।
वही चार धाम यात्रा के चलते राष्ट्रीय मार्ग में इतना बडे तालब का संज्ञान न लेना विभाग की कार्य शैली पर आम जनता में भारी आक्रोश है।
राष्ट्रीय मार्ग के झरने के पास सड़क में जल भर को दो तीन में पानी की निकास व समाधान कर लिया जायेगा – सुरेश तोमर अधिशासी अभियन्ता एनएच डिबजन देहरादून ।



