
खबर सागर
चार धाम यात्रा जा रहे यात्री कार को अज्ञात वाहन के टक्कर से एक की मौत,तीन घायल
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में आज रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने आगे जा रही एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार सवार हेमंत नाम के एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि राहुल,लोकेश और कैलाश नाम के तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है।
जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बता दे की उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी बीच हरियाणा निवासी चार श्रद्धालु कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन पहुंची। तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।
इस सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस के द्वारा अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।



