
खबर सागर
आदि कैलाश में पार्वती कुण्ड के शिव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं दर्शन को खुले
पिथौरागढ़ आदि कैलाश ओम पर्वत की पवित्र यात्रा के दौरान पार्वती कुण्ड के निकट विराजमान भगवान शिव का प्राचीन मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही, लगभग 150 स्थानीय ग्रामीण एवं 50 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
वहीं मंदिर परिसर में “हर हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
पार्वती कुण्ड, जो कि आदि कैलाश के मार्ग में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है,
अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें।
उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान पवित्रता बनाए रखने और पर्यावरण का सम्मान करने की अपील की।



