
खबर सागर
मकर संक्रांति के महान पर्व पर उत्तरकाशी जिले के पौराणिक माघ मेले का आगाज हुआ । मेले में वि कंडार देवता और हरि महाराज के देव डोलियो के द्वारा शुभारंभ हुआ ।
यह मेला जनपद के इतिहास मे पौराणिक काल से चला आ रहा है ।
मेले मे कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के पौराणिक काल से मुख्य अतिथि के रूप मे विराजमान होते है माघ मेला बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी के प्रसिद्ध माघ मेले (बाड़ाहाट कू थौलू) का 14, जनवरी रविवार को यहां के आराध्य कंडार देवता और हरि महाराज का ढोल के सानिध्य में गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पूजा अर्चना के बाद विधिवत उद्घाटन किया ।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने बताया कि 9 दिवसीय पौराणिक माघ मेले में स्थानीय कलाकारों एवं नामचीन कलाकरों की स्टार नाइट से माघ मेला बड़े धूमधाम से होगा। इस में स्थानीय कलाकारों सहित बड़े कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम , ओम बंधानी , महेंद्र सिंह चौहान, रेशमा शाह, हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान आदि कलाकारों की स्टार नाइट होंगी।
किसानों के लिए भी यहां पर स्टल लगाए जाएंगे और साथ में यहां पर स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क किया जाएगा । उत्तरकाशी का ऐतिहासिक व पौराणिक माघ मेला का आगाज 14 जनवरी से शुरू हो गया माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) का इस बार भव्य आयोजन होने जा रहा है ।
आज 14 जनवरी से मकर संक्रांति के पर्व पर माघ मेला (बाडाहाट कू थौलू) का आज विधिवत से उद्घाटन किया गया जिसमें दर्जनों देवी देवताएं मौजूद रही
इधर मेला अधिकारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मेले परिसर में पुलिस कंट्रोलरूम एवं सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया गया है।
मेले में प्रवेश-निकासी द्वार अलग से बनाने के निर्देश दिए गए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा जनमानस को न हो। वहीं पार्किंग स्थलों, को भी चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा है कि माघ मेला के दौरान पुलिस पूरी तरह से मस्तित रहेगी। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।



