
खबर सागर
भवान, कफूल्टी में रामनवमी व छनणा गांव में अष्टमी श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
जौनपुर के तहत भवान में सुबेह से ही मां भवानी देवी मंदिर व में भक्तों की भीड चैत्र नवरात्रि में हरियाली व भंडारे पर्व पर दर्शन कर मां से सुखः समृद्धी की प्रार्थना की । वही ग्राम कफूल्टी में माँ राज राजेश्वरी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कि गई ।
भवान व्यापार मंडल व आस पास के ग्रामीण श्रद्धालुओं ने नवरात्र में बड़ी संख्या में पहुँचते है। जहा प्रचीन मन्दिर मे भक्तों की अटूट आस्था है। जो भी भक्त यंहा सच्चे मन से आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। यहां नवरात्रि के दिनों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।स्थानीय लोगों का मानना है कि माता की पूजा-अर्चना के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते और मां भवानी माता के दर्शन करने से उनके दुख दर्द दूर हो जाते हैं और फल की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर भवान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगमोहन सिह चौहान अध्यक्ष मनवीर रमोला कोषाध्यक्ष गुडवीर रावत महामत्री आदि उपस्थित थे ।

वही दुसरी ओर नवरामनमी पर्व पर ग्राम कफूल्टी में माँ राज राजेश्वरी मे मंदिर में नव दिवसीय यज्ञ पूजा अर्चना के साथ समापन हुई हुई । जिसमें मंदिर माँ राज राजेश्वरी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर ग्रामीणों ने सुख समृद्धि की प्रार्थना की ।
ग्राम कफूल्टी में नौ दिवसीय यज्ञ अनुष्कान कार्यक्रम समस्त ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया । जिसमें गांव के पंचयती आंगन में मां राज राजेश्वरी भाता की मूर्ति की स्थापना पर पूजा अर्चाना व हवन यज्ञ कर प्राण प्रतिष्ठा कि गई । जिसमें गांव महिलाओं ने नौ दिनों तक भंजन सध्या कर माता की आरधना कर गांव की खुशहाली की कामना की है।
यह भी पढ़ें –
छनाणा गांव में धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी
ग्राम छनांग गांव में शक्ति माँ राजराजेश्वरी गौरजा देवी की पूजा अर्चना के साथ अष्टमी धूमधाम से मनाई गई । जिसमें माँ नव दूर्गा के भजन कीर्तन मण्डली द्वारा भजन कीर्तन की सुन्दर प्रस्तुति के साथ माँ भगवती की पूजा अर्चना कर सुख: समृद्धी की कामना की है।
ग्राम छनांण गांव में सिद्ध पीठ के मुख्य पुजारी जसवीर रावत, हरिओम रावत, पुजारी एवं विकास रावत के द्वार पांच दिवसीय पूजा कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों ने बढ़ चढ हिस्सा घर परिवार की शांती की प्रार्थना की ।
इस मौके पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गोविंद रावत, रविन्द्र सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल,पूर्व अध्यक्ष रणवीर रावत,पूर्व प्रधान बीर सिंह रावत,फकीर चन्द रावत,हुकम सिंह रावत,दीपचंद रावत,महावीर रावत,भीम रावत सुभाष रावत, उपेन्द्र रावत, सतेन्द्र रावत रघुवीर रावत,कुलदीप आदि उपस्थित रहे।



