
खबर सागर
गुप्तकाशी के ऊपरी हिस्से के जंगल भीषण आग की चपेट
केदार घाटी मे मौसम साफ होते ही एक बार फिर गुप्तकाशी के ऊपरी हिस्से के जंगल भीषण आग की चपेट में आ गये है ।
जंगलो मे लगी भीषण आग से लाखो की वन सम्पदा स्वाहा होने की कंगार पर है तथा जंगलो मे निर्भीक विचरण करने वाले अनेक प्रजाति के जीव- जन्तुओ के जीवन पर भी संकट के बादल मंडराने लगे है ।
यदि समय रहते जंगलो मे लगी भीषण आग पर काबू नही पाया गया तो क्षेत्र के अन्य जंगल भीषण आग की चपेट मे आने की सम्भावनाओ से इनकार नही किया जा सकता है ।
वही वन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि जंगलो मे लगी आग पर काबू पाने के लिए पांच सदस्यीय वन कर्मियो की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है ।
शीघ्र जंगलो मे लगी आग पर काबू पाने के प्रयास किये जायेंगे ।



