उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

डिग्री कॉलेज में नैनबाग में छात्र छात्राओं को दिया उद्यमिता स्वरोजगार प्रशिक्षण

खबर सागर

 

 डिग्री कॉलेज में नैनबाग में छात्र छात्राओं को दिया उद्यमिता स्वरोजगार प्रशिक्षण

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को लेकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

प्रशिक्षण में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डॉ० चंद्रशेखर नौटियाल प्रधानाचार्य सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज नैनबाग एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० मंजू कोगियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ० चंद्रशेखर नौटियाल ने अपने संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिपेक्ष में सभी को स्वरोजगार के लिए पूरी ईमानदारी के साथ तत्पर रहना चाहिए उसके द्वारा ही हम अपना एवं समाज का कल्याण कर सकते हैं। तथा छात्र-छात्राओं को नशे जैसी प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए एवं शिक्षण के साथ-साथ शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों में निरंतर भाग लेना चाहिए ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० मंजू कोगियाल द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया,तथा छात्र-छात्राओं को उद्यम लगाने के लिए सभी को जागरूक करने की बात कही गई
कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता विकास कार्यक्रम के समन्वयक चंदन कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की खेती के बारे में व्यापक रूप से बताया गया ।
जिसे कि बड़े ही उत्साह के साथ प्रशिक्षणार्थियों ने प्रयोग के माध्यम जानकारी हासिल कि गई है।
इस कार्यक्रम में दिनेश पंवार, महेश तोमर, मनोज नेगी,योगेन्द्र आदि प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!