
खबर सागर
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बदरीनाथ धाम की यात्रा का लिया जायजा
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान, ऊर्जा निगम और संचार विभाग के अधिकारियों को पानी, बिजली और संचार की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दर्शन लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीआईयू को नदी में एकत्रित मलबे का शीघ्र निस्तारण करने, .26 एमएलडी सीवर टैंक पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के साथ ही तीर्थ पुरोहित आवास, हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से करवाने के निर्देश दिए।
साथ ही जिलाधिकारी ने दर्शन लाइन पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने और शौचालय निर्माण करने के लिए पुलिस, नगर पंचायत और बीकेटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए।



